👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जय विंदर गुर्जर ने कार्यक्रम का संचालन किया, अध्यक्षता विजय चौधरी ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष नीरज गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वल्लभ भाई पटेल को लोह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान महिपाल आर्य, राजेंद्र गुर्जर, भानु गुर्जर आदि उपस्थित रहे।




























