हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार की शाम को 12 और कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से आज यह संख्या बढ़कर 18 हो गई। आज शाम मिले मरीजों की टेस्टिंग एंटीजन किट द्वारा की गई थी जो इस प्रकार है:
भोलापुरी पिलखुवा से दो, छिपीबाड़ा पिलखुवा से तीन, आदर्शनगर हापुड़ से दो, गांव अमीपुर नगौला से एक, अतरपुरा हापुड़ से एक, गांव छिजारसी से तीन तथा आज सुबह मिले रघुनाथपुर हापुड़ से एक, पिलखुवा गढ़ी मौहल्ला एक, धौलाना से एक, गालंद से एक, टोल प्लाजा बृजघाट से एक तथा क्लैक्टरगंज से एक कोरोना मरीज मिला है।
इस प्रकार कुल मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार की शाम तक बढ़कर 18 हो गई।

श्री लक्ष्मी फैशन (Mona Dream Gallery वाले) लाए हैं राखी पर खास ऑफर, 125 की राखियां खरीदने पर 50 रुपए का गिफ्ट FREE: संपर्क करें: 7817840559 (नई शिवपुरी, गत्ता फैक्ट्री के पास, हापुड़)

























