हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की दोपहर दो गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार लोगों को चोट नहीं आई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस दौरान दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और वह गाड़ी की ओर दौड़ पड़े जिन्होंने गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला और उनका हालचाल जाना।
मिली जानकारी के अनुसार भानु प्रताप सिंह अपनी सफ़ेद रंग की कार वेन्यू में सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव भटियाना लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला समेत चार अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही गाड़ी चितौली अंडरपास पर पहुंची तो मौके से गुजर रही काले रंग की इको कार और वेन्यू कार की भिड़ंत हो गई। ईको गाड़ी सड़क से उतरकर नाले के ऊपर रखे पत्थरों पर चढ़ गई और लटक गई। इको स्पोर्ट कार में सिर्फ चालक चला था जबकि वेन्यू कार में महिला समेत पांच लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सड़क हादसे के दौरान दोनों कार में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। यदि स्पीड ब्रेकर लगा दिया जाए तो सड़क हादसे पर विराम लग सकता है।




























