हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय मोहनलाल पुत्र रामपाल के रूप में हुई है जो प्रतिदिन टहलने के लिए रेलवे ट्रैक पर आते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब रेलवे ट्रैक पर मोहनलाल का शव राहगीरों ने देखा जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की अधिक जानकारी हासिल हो पाएगी।




























