हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रॉपर्टी के तीन डीलरों के खिलाफ पुलिस ने 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि गाजियाबाद के नया गंज निवासी दिग्विजय गर्ग और राजनगर निवासी विशेष गर्ग तथा विपिन गोयल के साथ वह साल 2011 से प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का कार्य कर रहा था लेकिन 2017 में हिसाब करने पर तीनों साथियों पर 50 लाख रुपए का बकाया निकला जिसके बाद तीनों ने 10-10 लाख रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था लेकिन आरोपियों ने रुपए नहीं दिए।
अरुण ने बताया कि 20 दिन पहले आरोपियों ने उसे पिलखुवा के मदर डेरी के पास दो बीघा जमीन देने के लिए कहा और आरोपी बोले कि वह पांच लाख रुपए लेकर भूमि को पीड़ित के नाम करा देंगे। इसके बाद पीड़ित तैयार हो गया और पांच लाख रुपए आरोपियों को 10 अक्टूबर को दे दिए लेकिन इसके बाद भी ना तो बैनामा कराया और ना ही रुपए वापस किए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038






























