हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित मरीजों के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों गांव रघुनाथपुर, गढ़ी मौहल्ला पिलखुवा, क्लैक्टर गंज हापुड़ के साथ-साथ मैहल्ला पटेल नगर, रेवती कुंज, रामगंज, कृष्णा नगर, तारामिल कॉलोनी, श्रीनगर, फ्रीगंज रोड, केशव नगर, राधापुरी, विवेक विहार, रेलवे क्वॉर्टर क्षेत्र को नियंत्रण में लेकर बफर जोन घोषित किया है। इन इलाकों को अगले आदेशों तक अस्थायी रुप से सील किया गया है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में सैनिटाईजेशन, चिकित्सीय परीक्षण होगा। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सभी तरह की गतिविधियां (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।
यहां मिले 6 कोरोना मरीज:
रघुनाथपुर हापुड़ से एक, पिलखुवा गढ़ी मौहल्ला एक, धौलाना से एक, गालंद से एक, टोल प्लाजा बृजघाट से एक तथा क्लैक्टरगंज से एक कोरोना मरीज मिला है। जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी शुरु कर दी है।
अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:

























