👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट उस समय जगमगा उठा जब दीपावली के अवसर पर गंगा किनारे 5,100 दीप जलाकर पर्व मनाया गया। इस दौरान गंगा सभा आरती समिति गढ़मुक्तेश्वर के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया। बता दें कि यह दृश्य देखने के लिए भक्तों का तांता लग गया और हर कोई इसे अपने कैमरे में कैद करने में जुट गया।
दीपावली अवसर पर एक ओर जहां लोगों ने अपने घरों, दुकानों को रोशन किया तो वहीं गंगानगरी में गंगा सभा आरती समिति गढ़मुक्तेश्वर ने गंगा किनारे 5,100 दिए प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जिससे ब्रजघाट जगमगा उठा।




























