हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में हापुड़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य सभी सीमावर्ती जनपदों में गौवशींय एवं भैसवंशीय पशुओं में घातक वायरल बीमारी लम्पी स्कीन रोग फैला हुआ है।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में 29 अक्टूबर से गढ़-गंगा का मेला आयोजित किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु मेले में 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना है। गढ़-गंगा मेले बड़े पैमाने खच्चर व घोडों की खरीद-बेच हेतु पशु मेले का आयोजन किया जा है और श्रध्दालु भैंसा स्थल पर पहुंचते हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि लम्पी रोग के कारण गढ़-गंगा मेले में घोड़े-खच्चर मेले के आयोजन पर रोक लगाई गई है। उन्होने बताया कि व्यापारियों, पशु स्वामियों, आयोजनकों तथा गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गंगा स्नान मेले में किसी भी घोडे, गधे, खच्चर, गाय, बैल व भैसों आदि मवेशियों को लेकर न आए और न ही किसी भी प्रकार की पशु प्रदर्थनी का आयोजन करें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































