कबाड़ से जुगाड़ कर बच्चों ने दीपावली क्राफ्ट बनाए,पाई प्रशंसा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में डॉ. रेणु देवी राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका के निर्देशन में बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ करते हुए दीपावली क्राफ्ट मेले का आयोजन किया ।इस क्राफ्ट मेले में बच्चों ने पुरानी और बेकार पड़ी चीजों जैसे चूड़ी,बिंदी,बेकार डिब्बे,बैनर, ऊन,आदि का प्रयोग कर दीपावली पर सजावट की चीज़ें जैसे बंदनवार,दिए,कन्दील, टोकरी आदि बनाए।इसी के साथ बच्चों ने करवा चौथ के प्रयुक्त करवों को रंगों से सजाकर सुंदर रूप दे दिया। इसके अलावा बच्चों ने मिट्टी से सुंदर सुंदर मूर्तियां व बर्तन बनाकर इस मेले में भाग लिया।क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिए गए।मेले का उद्घाटन,विद्यालय की शक्ति टीम व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा ने किया। पुरातन छात्रों ने भी इस कार्य में विद्यालय के बच्चों का उत्साह बढ़ाया।बच्चों के द्वारा बनाए पुरानी बोतलों से के लैंप की सभी ने प्रशंसा की।माता अभिभावकों द्वारा इस आयोजन के लिए विद्यालय की बहुत तारीफ़ की। इस अवसर पर श्रीमती अंजू त्यागी सहित श्रीमती मीनू,नाजरीन, लक्ष्मी देवी,ममता सुमन,प्रेमचंद आदि का सहयोग रहा।उपहारों व मिठाई वितरण के बाद इस आयोजन का समापन किया गया।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625








Related Posts

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अंतर्गत गुरूवार को दिन छिपने के दौरान दो कारों में सवार 6 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के…

Read more

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-27 के अयोध्यापुरी-चेनापुरी में व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने में जब जनप्रतिनिधियों ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी
error: Content is protected !!