गढ़ गंगा मेले में सीसीटीवी व ड्रोन से रहेगी निगरानी










REPRESENTATIVE IMAGE

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना काल के बाद पूर्ण आजादी के साथ लगने जा रहे गढ़-गंगा मेले में इस बार तीर्थ यात्रियों की संख्या रिकार्ड तोड़ दे, तो कोई ताज्जुब न होगा। ऐसा अनुभव जिला पंचायत, जिला प्रशासन व पुलिस कर रही है। इसलिए गढ़-मेले में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन व पुलिस पुख्ता व कड़े सुरक्षा प्रबंध करने में जुटा है। उत्तरी भारत का प्रमुख व साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक गढ़-गंगा का मेला जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे हर वर्ष लगता है जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान तथा पंजाब आदि 20-25 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान व दीप दान करने हेतु आते है, लेकिन इस बार रिकार्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। यह मेला 28 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक चलेगा।
मेले के दौरान यातायात व्यवस्था डिस्टर्ब न हो, इसके लिए वाहनों का रुट चार्ट, पार्किंग तथा रुट डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। यात्रियों को डूबने से बचाने के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है। मेले में यातायात, घुड़सवार व सशस्त्र पुलिस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी व ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

DIWALI OFFER: देसी शुद्ध घी मात्र 500 रु प्रति लीटर: 9068607739








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!