हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड स्टार परिवार के द्वारा दीपावली महोत्सव एवं डांडिया रास का आयोजन जीमखाना क्लब गढ़ रोड हापुड पर किया गया।
जिसमें सर्व प्रथम प्रत्येक परिवार के द्वारा भगवान गणेश जी,लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती संग सभी देवी देवताओं की वंदना दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई।
लगभग सभी बच्चो ने डांस, नाटक,रामायण गाथा, चुटकुले व दीपावली महत्व को समझाते हुए कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। क्लब पदाधिकारीयो ने बच्चो को अवार्ड शील्ड देकर सम्मानित किया।
सभी परिवारो ने डांडिया रास पर जमकर रास किया मस्ती आनंद ने पूरे महोत्सव प्रागण को अपनी अनुपम छटा से अलंकृत कर दिया।
सभी सदस्यों ने मिलकर पटाखे जलाते हुए आकर्षक रूप से दीपावली उत्सव मनाया व स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया।
अंत में क्लब पदाधिकारीयो ने सभी को दीपावली उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई दी।
उत्सव में ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, लायन प्रतीक अग्रवाल, लायन गौरव सिंघल, लायन अनुराग गर्ग, लायन राजीव गर्ग लकडी वाले, लायन अंकुर बंसल, लायन मनीष गोयल, लायन अंकित शर्मा, लायन अंकित सिंघल, लायन पवन सिंघल, लायन शुभम् गोयल, लायन हिमांशु गर्ग, लायन सुमित अग्रवाल, लायन जुगनु गोयल, लायन अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…
Read more



























