हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार और रविवार को दो दिन दो पालियों में टीईटी की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की जबरदस्त भीड़ नज़र आई। ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई दिखाई दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान अभ्यार्थी ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर, कैंटर में सवार होकर यात्रा करते हुए दिखाई दिए।
यह तस्वीर शनिवार की रात की है जब अभ्यार्थी परीक्षा देकर वापस कुछ इस तरह लौटे। बता दें कि शनिवार को टीईटी की परीक्षा देने के लिए जनपद हापुड़ में 10,471 अभ्यार्थी पहुंचे जबकि 3,881 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हापुड़ जनपद में परीक्षा देने के लिए रामपुर, बरेली समेत कई जनपदों से छात्र पहुंचे। अभ्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर पड़ने की वजह से उन्हें रेलवे, बस व अन्य ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ा जहां भीड़ होने की वजह से उन्हें परेशानी हुई।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























