हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गढ़ रोड पर स्थित एक प्लाईवुड गोदाम से 9 अक्टूबर को हुई चोरी के मामले में पूर्व चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुरेंद्र का गढ़ रोड पर स्थित एक प्लाईवुड का गोदाम है जिन्होंने गोदाम पर एक चौकीदार रखा था लेकिन किन्हीं कारणों से उसे नौकरी से हटा दिया। सुरेंद्र के गोदाम से लाखों रुपए का प्लाईवुड का माल चोरी हो गया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























