👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की पबला रोड पर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर रात निर्माण कार्य के दौरान एक इंजीनियर की छत से गिरकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि हापुड़ निवासी 28 वर्षीय आदिल सिविल इंजीनियर था जो कि बुधवार की रात को काम करते वक्त छत से अचानक नीचे गिर गया। आनन-फानन में आदिल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आदिल लगभग पिछले छह महीनो से कॉलेज में निर्माण कार्य करा रहा था। मौत की खबर सुनकर परिवार शोक में डूब गया।





























