ब्राजील व अमेरिका से आए डोनर ने कस्तूरबा विद्यालय के प्रोग्राम देखे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के कस्बा धौलाना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खान एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे गणित के प्रोग्राम को खान एकेडमी से आए ऑफिसर्स व ब्राज़ील व अमेरिका से खान एकेडमी के डोनर द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार खान एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे गणित प्रोग्राम को बच्चों को कंप्यूटर पर कार्य करते हुए देखा व बच्चों से बात की तथा छात्राओं की व मैथ शिक्षिका सबा खान तथा जनपद के मैथ मेंटर राजकुमार सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित शर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा की। खान एकेडमी के द्वारा चलाए गए प्रोग्राम में प्रतियोगिता मैथ प्रीमियर लीग में विजयी छात्राओं को खान एकेडमी के ऑफिसर्स व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता द्वारा सर्टिफिकेट भी दिए। विदेश से आए खान एकेडमी के ऑफिसर्स ने खान एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम में और क्या बदलाव किया जा सकता है इसको छात्राओं, मैथ शिक्षिका, मैथ मेंटर व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी एकत्रित की जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता द्वारा सुझाव दिया गया की छात्राओं की अन्य जिले की कस्तूरबा गांधी की छात्राओं कि मध्य खान एकेडमी गणित विषय की प्रतियोगिता कराई जाए जो बच्चों को प्रोत्साहित करें। विजिट के समय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सीमा शर्मा के साथ समस्त स्टाफ व जिला समन्वयक निर्माण राजकरण यादव उपस्थित रहे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

    Read more

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!