हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पराली ना जले इसके लिए जिलाधिकारी की अपील के बाद डीएम ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति गठित की है जिसका सदस्य सचिव जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार को बनाया गया है। यह टीम पराली के अवशेषों को जलाने से रोकेगी साथ ही किसानों को जागरूक करेगी।
बता दें कि जिलाधिकारी ने शनिवार को सभी किसानों से अपील की कि कोई भी जनपद में पराली ना जलाएं बल्कि गोआश्रय स्थलों में इसका दान करें। किसी भी सूरत में पराली ना जलाए। इसके लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमें जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार को सदस्य सचिव, उप कृषि निदेशक डॉ बीवी द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी उत्सव शर्मा को शामिल किया गया है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035


























