राशन डीलर के चुनाव के दौरान हंगामा होने से चुनाव स्थगित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ ग्राम पंचायत के गांव में राशन डीलर के चुनाव के दौरान हंगामा होने से चुनाव को स्थगित किया गया है। अब अगली तिथि तय होने के बाद चुनाव कराया जाएगा। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव में पांच आवेदक आए थे लेकिन हंगामा होने से चुनाव को निरस्त कर दिया गया है।
बहादुरगढ़ ग्राम पंचायत में तीन राशन डीलर हैं जिनमें से एक राशन डीलर की मौत होने पर उसकी दुकान को गांव में ही अन्य दुकान से अटैच कर दिया गया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव में राशन डीलर का चुनाव होना तय हुआ था जहां ब्लॉक एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी चुनाव कराने के लिए गांव के पंचायत घर में पहुंचे। इसी बीच कई ग्रामीण चुनाव स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने मांग की कि राशन डीलर का कोटा बदला जाए। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। अधिकारियों ने चुनाव को निरस्त कर दिया है जो जल्द ही होगा।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!