हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार बिजली घर में शनिवार की रात को सिलेंडर में आग लगने के दौरान जेई झुलस गए। हालांकि विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्क़त कर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से बिजली घर के फीडर में फॉल्ट हो गया था। ऐसे में नमी सुखाने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल किया जिसने आग पकड़ ली। इस दौरान जेई अरुण कुमार ने जान पर खेलकर सिलेंडर को हटाने का प्रयास किया जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।
प्रीत विहार बिजली घर से अर्जुन नगर, औद्योगिक फीडर, प्रीत विहार आदि मोहल्ले जुड़े हैं जहां बिजली घर के फीडर में फॉल्ट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। फीडर की नमी को सुखाने के लिए विद्युत कर्मी ने सिलेंडर के जरिए यह नमी सुखाने का काम शुरू किया ही था कि तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस दौरान बिजली घर में अफरा-तफरी मच गई जहां कड़ी मशक्कत कर आग को बुला लिया गया। जेई का उपचार चल रहा है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर


























