VIDEO: 29 को हुए हादसे में घायल दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत 29 सितंबर को हुई दो कारों की भिड़ंत में घायल महिला समेत दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मामले में परिजनों ने दूसरी कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस सड़क हादसे में आठ लोग घायल हुए थे जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई जिनका उपचार दिल्ली में चल रहा था।

ज्ञात हो कि 29 सितंबर को हापुड़ देहात क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-9 पर काली नदी के पास एक कार का टायर फटने से गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रही गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दिल्ली में उपचार के दौरान मुरादाबाद जा रहे नसीम अहमद और राबिया की मौत हो गई। दिल्ली के जेजे कॉलोनी शावदा घेवरा निवासी सादात ने बताया कि परिजनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ऐसे में उन्होंने दूसरी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!