हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने धौलाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एसी, एक बैटरा, एक एलपीजी सिलेंडर, चार लोहे की प्लेट बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु गश्त कर रही थी कि बिजली घर के पास तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों की शिनाख्त धौलाना के गांव खिचरा शेखपुर में रह रहे शंकर ठेकेदार के बेटे रोशन तथा मधुबन के बेटे विनीत तथा विजेंद्र के बेटे सुमित के रुप मे की है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























