हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ में आरएसएस सुप्रीमो मोहन भागवत द्वारा जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान का स्वागत किया है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ की एक बैठक शुक्रवार को हापुड़ में हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या सभी समस्याओं की जड़ है। सरकार को जल्दी से जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो देश में बेरोजगारी, भूखमरी जैसी समस्याएं बढ़ेगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून समान रुप से सभी पर लागू किया जाए। बैठक में राजेंद्र गुर्जर, ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश ठठेरे, शशी गोयल, जितेंद्र नागर आदि उपस्थित थे।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























