VIDEO: हापुड़ में धान 500 रुपए टूटा, लगा जाम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी मे गत दिन से धान की आवकें लगातार बढ़ रही है जिससे धान के भाव नरमी की ओर जा रहे है और बढ़िया धान का भाव 500-600 रुपए टूट कर मंगलवार को 3260 रुपए प्रति कुंतल बिका। हापुड़ में धान का कारोबार मजबूत हाथों में है जिस कारण धान के भाव स्थिर नहीं रह पा रहे है। हापुड़ मंडी में मंगलवार को 25-30 हजार बोरी धान की आवकें हुई और ट्रैक्टर ट्रालियों से जाम लग गया।

हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रालियों व जुगाड़ आदि वाहनों से जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों तथा आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे जिससे मंडी व गढ़ रोड पर वाहनों की कतारें लग गई और यातायात अवरुद्ध हो गया।

करीब एक सप्ताह पहले जब हापुड़ मंडी में धान की आवकें शुरु हुई थी, उस समय का धान 3670 प्रति कुंतल खुला था,  जो सरकार के समर्थन मूल्य से 80 प्रतिशत ऊंचा था, पंरतु अब धान की आवकें बढ़ने व लिवाल के पीछे हटने से धान के टूट कर 60 प्रतिशत ऊंचे रह गए है। धान में लिवाल अभी ओर मंदी आंक रहे है। दूसरी ओर चर्चा है कि हापुड़ में धान का कारोबार मजबूत हाथों में होने से मंदी का रुक बना है। व्यापारियों व किसानों ने नवीन मंडी स्थल के निकट विशेष पुलिस तैनात करने की मांग की ह ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जाम न लगे।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!