गांव टियाला में अमृत सरोवर व ओपन जिम का शुभारंभ










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड की ग्राम पंचायत टियाला में सोमवार को अमृत सरोवर व ओपन जिम का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। दोनो सुविधाएं ग्रामीणों के लिए मनोरंजन व स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ साथ ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होंगी। इस अवसर पर विधायक विजय पाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी एस कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सांसद को अवगत कराया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में अच्छे अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इनसे जहां जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा वहीं लोगों के मनोरंजन व पर्यटन का भी केंद्र बन सकते हैं। ग्रामीण पर्यटन के रूप में अमृत सरोवर को विकसित करने की सभी संभावनाओ पर विचार किया जा रहा है। ओपन जिम से लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं ग्राम में ही देने की कोशिश की जा रही है ताकि लोगों को इसके लिए शहर की ओर भागना न पड़े और सभी को इस तरह की सुविधाएं मिल सके। सांसद ने प्रशासन के प्रयास की सराहना की और इसके दायरे को बढ़ाने पर बल दिया। जनता से भी विकास में सहभागी बनने और उसे टिकाऊ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने में कोई कमी नही छोड़ेगी।








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!