चैयरमेन गीता गोयल के पति नीटू के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई 13 को










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता गोयल के पति के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। बता दें कि गीता गोयल के पति मनोज गोयल उर्फ नीटू समेत तीन के खिलाफ पिलखुवा पुलिस ने साल 2021 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसकी सुनवाई न्यायालय में जारी है।

OUR TRENDING: गीता गोयल और उनके पति के पास एक करोड़ 84 लाख से ज़्यादा की चल-अचल सम्पत्ति?

यह है आरोप:

मनोज गोयल उर्फ नीटू पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चेयरमैन गीता गोयल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपिटाई की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: चर्चाओं में है लिफ्ट वाली दो मंज़िला कोठी

एफआईआर में पता नामालूम:

सबसे बड़ी अचंभे की बात यह है कि पिलखुवा पुलिस ने यह मुकदमा 29 अगस्त साल 2021 की रात 9:07 पर दर्ज किया जिसमें मनोज गोयल उर्फ नीटू का पता नामालूम, पिलखवा दिखाए गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घटनास्थल में चेयरमैन गीता गोयल के घर के बाहर का मामला दिखाया जबकि मनोज, गीता गोयल के पति हैं। ऐसे में पुलिस ने नीटू का पता नामालूम क्यों लिखा यह सवाल बना हुआ है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है जहां अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

साल 2019 में भी दर्ज हुआ था मामला:

बता दें कि पिलखुवा पुलिस ने साल 2019 में भी मनोज गोयल उर्फ नीटू, कन्हैया तथा अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 452, 323, 504 व 506 के तहत दर्ज किया था जिसकी अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें: चर्चाओं में है लिफ्ट वाली दो मंज़िला कोठी

OUR TRENDING: गीता गोयल और उनके पति के पास एक करोड़ 84 लाख से ज़्यादा की चल-अचल सम्पत्ति?

दिवाली व करवाचौथ को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन: 8218099402








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!