हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक जुगाड़ में सवार होकर 11 लोग जा रहे हैं। यह सफर कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। कानपुर में हुए सड़क हादसे के बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है और नियमों को दरकिनार कर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे है। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई जनपद हापुड़ के धौलाना की जहां पर गंग नहर की पटरी के पास जुगाड़ में 11 लोग सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर ली जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया…
Read more
























