हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी नाबालिका का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक महिला भी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुभाष पुत्र अमर सिंह निवासी रतूपुरा थाना सिंभावली तथा अंजलि पुत्री तेज सिंह निवासी गंगापुरा थाना हापुड़ है।
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब एक नाबालिका को बाइक सवार दो युवक बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गए और सिंभावली के एक गांव में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों का साथ अंजलि नामक महिला ने दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को बेसुध अवस्था में आरोपी हापुड़ में छोड़ कर चले गए जिसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को अंजलि को रेलवे पार्क के पास से गिरफ्तार किया जबकि सिंभावली के हरोड़ा मोड़ के पास से सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























