हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में देर रात्रि नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुस आए जहां महिला से जेवरात और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंद्रा कॉलोनी निवासी शबाना ने बताया कि वह घर में अकेली थी कि इसी बीच चार नकाबपोश बदमाश घर में आ धमके जिन्होंने कुंडल, अंगूठी और तीन मोबाइल लूट लिए। जैसे ही महिला ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और भाग खड़े हुए। महिला ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























