हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 29 में लोगों की समस्याएं क्या-क्या है? यह जानने के लिए EHAPUR NEWS की टीम क्षेत्र में पहुंची और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान बिजली का गला हुआ खंभा, गंदगी, आवारा कुत्तों का आतंक जैसे कई मुद्दे गर्माए। क्षेत्र के सभासद का नाम है देवेंद्र पुत्र जयंती प्रसाद उर्फ जैफती प्रसाद जिनकी शैक्षिक योग्यता साल 2017 में भरे गए नामांकन के अनुसार जूनियर हाई स्कूल यानी आठवीं पास है। 56 वर्षीय देवेंद्र के यदि नामांकन पर निगाह डाली जाए तो प्रकाश में आएगा कि चुनाव के दौरान उनके और उनकी पत्नी के पास 24 लाख 64 हजार रुपए की चल व अचल संपत्ति थी। फिलहाल क्षेत्र की जनता की क्या समस्या है आई आपको सुनाते हैं :
बता दें कि वार्ड नंबर 29 में मोहल्ला छज्जूपुर, कृष्णा गली, मोतीगंज प्रथम, गांधी गंज, सत्तीवाडा, निहालचंद बिल्डिंग, मेरठ गेट, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, ठाकुरद्वारा चेतराम, कटरा खैराती राम, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, मोहल्ला बुर्ज, कबाड़ी बाजार, महेश्वरी गंज मोहल्ले शामिल हैं।
हज यात्रियों के लिए खास खबर
🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने अपने सकुर्लर 31 दिनांक 20.02.2026 में अवगत कराया है कि सऊदी अरब सरकार द्वारा हज-2026 के हज यात्रियों…
Read more
























