हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर आवारा गौवंश का आतंक इस कदर है कि एक व्रद्ध की सांडों की लड़ाई के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित अर्जुन नगर में तीन दिन पूर्व सांड आपस में भिड़ गए। इसी बीच तीन लोगों को सांडो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिनमें 67 वर्षीय कौशल कुमार निवासी अर्जुन नगर, आश्रम रोड की मौत हो गई। शनिवार की रात को कौशल कुमार ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: 5 अक्टूबर (दशहरा पर्व पर) सुबह 9:00 बजे Studio-1 Unisex Gym का होगा उद्घाटन


























