हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा के निमित्त पौधारोपण अभियान मंडल अध्य्क्ष उत्तरी सचिन सिरोही के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें प्रवासी के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मोहित पाल रहे। मोहित पाल ने बताया विश्व में लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें पूरे देश में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक बूथ पर पौधा और पौधे का एक पालक बनाया गया है। इसमें मुख्य रूप से अतुल राठौर गौरव त्यागी ललित कश्यप, वरुण जयसवाल, रोहित पाल, पवन भास्कर, सलाउद्दीन, उदय यादव, सौरव शर्मा, सनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

वहीं भाजयुमो हापुड दक्षिणी मण्डल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए निमित्त पौधे वितरित किए गए
एवं साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए भी निवेदन किया गया।।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवम शर्मा, महामंत्री उज्वल सोमानी, शशांक गुप्ता, राज अग्रवाल, गोपाल खटीक, मनीष कंसल, राहुल शर्मा, निखिल कश्यप, मोहित राजपूत आदि मण्डल पदाधिकारी एवम् कार्यकता साथी उपस्थित रहे ।





























