हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज , मेरठ कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में नवरात्रि पर्व की धूम, विभागाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा नकद पुरस्कार पाकर चहके प्रतिभागी।
आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ ने सीएस.ई. डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रभारी शिवानी अग्रवाल के कुशल नेतृत्व तथा विभाग अध्यक्ष राजीव शर्मा की प्रेरणा स्वरूप नवरात्रि पर्व पर पूजा और प्रार्थना के साथ-साथ अपनी कलात्मक अभिरुचियों का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न समूहों ने खूबसूरत रंगोली से आईआईएमटी के कॉरिडोर को सजा दिया। चिराग बंसल ने बोलते हुए कहा कि विद्यार्थी होने के नाते अगर हम व्रत नहीं भी कर सकते तो किसी भूखे को खाना खिला कर गरीब की सेवा कर तथा सदाचरण द्वारा मां दुर्गा के चरणों में अपनी सेवा अर्पित कर सकते हैं। सौम्या सिंह ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर विदुषी सामंत के नृत्य ने कार्यक्रम में जान डाल दी। इस अवसर पर अखिल सिंह, आयुष रस्तोगी एवं अभिषेक कुमार द्वारा माता के नौ स्वरूपों का कलात्मक रूप से मंचन किया गया। इस खूबसूरत कार्यक्रम का मंच संचालन रचित गर्ग एवं तनुश्री शर्मा ने किया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ संजीव माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मंच पर आने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि इवेंट मैनेजमेंट कारपोरेट की एक बहुत बड़ी आवश्यकता है। अंत में संस्था के विभागाध्यक्ष द्वारा रंगोली में विजयी बच्चे कनिष्का सागर ,विशाल कुमार एवं गुंजन शर्मा तथा उनकी टीम को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वासु सिंघल, विशाल कुमार, कार्तिक, विभु पाराशर, कनिष्का सागर, एवम फैकल्टी आशु सिंह, रेनू कुमार तथा सिमर सिंह का विशेष योगदान रहा।





























