हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यह नाराजगी है हापुड़ के वार्ड नंबर 18 के लोगों की… जिनका कहना है कि उनके सभासद ने कभी क्षेत्र में नहीं झांका लेकिन अब चुनाव आ रहे हैं तो उन्हें जनता की याद आने लगी है और धीरे-धीरे क्षेत्र में आना जाना शुरू कर दिया है। जनता के मूड को देखकर ऐसा लग रहा है कि जनता अब किसी के झांसे में आने के मूड में कतई नहीं है। हापुड़ के वार्ड नंबर 18 की सभासद है पुष्पा जिन्होंने साल 2017 के दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर 26 वर्ष की उम्र में वार्ड नंबर 18 के सभासद का चुनाव अपने नाम किया। नामांकन के अनुसार पुष्पा का पूरा नाम पुष्पा राघव है जिनकी शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल यानी आठवीं पास है। पुष्पा के पति संजय गहलोत ने विकास का दम भरा है लेकिन जनता क्या कह रही है आपको सुनाते हैं:
पुष्पा के पति संजय गहलोत ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है:
हापुड़ के वार्ड नंबर 18 में मोहल्ला चमरी, सेंचुरी क्वार्टर आते हैं। जनता के मूड से ऐसा लग रहा है कि सभासदों को चुनाव के दौरान ही जनता की याद आती है।
































