हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस इंटरनेशनल ने जोन रीजन मीटिंग का आयोजन किया जहां डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन रजनीश गोयल के आह्वान पर रीजन 16 ज़ोन 31 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी मीटिंग का आयोजन सिटी हार्ट रेस्टोरेंट किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम में फैकल्टी के रूप में चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी लायंस सचित अग्रवाल तथा जीएसटी कोऑर्डिनेटर लायन संजीव गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन आशीष मित्तल तथा लॉयन विशाल मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस मीटिंग का संचालन लायन नितिन गर्ग द्वारा किया गया। इस मीटिंग में लायन विशाल मल्होत्रा द्वारा जोन रिपोर्ट रजिस्टर का भी विमोचन किया गया तथा मीटिंग में लायंस क्लब द्वारा समाज में जो सेवा कार्य किए जाते हैं उनको और किस तरह हम और अच्छी तरीके से करें इस पर विचार विमर्श किया गया। इस मीटिंग में सम्मिलित हुए लायंस क्लब हापुड़ स्टार, विराट, सिटी तथा सुप्रीम के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मिटिंग में लायन अनिल गोयल, लायन सचिन चौधरी व लायन सुशांत बंसल आदि उपस्थित रहें।

































