हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शनिवार को तिरंगा अहिंसा पदयात्रा निकाली गई जिसमें हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से अहिंसा को पथ पर चलने का संदेश दिया। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में प्रथम चरण की तिरंगा अहिंसा पदयात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा नगर पालिका परिषद हापुड़ में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुबह लगभग साढ़े 9 बजे शुरू हुई जो हापुड़ के तहसील चौराहा, मेरठ रोड, खरखोदा से होते हुए मेरठ कमिश्नरी पार्क पर समाप्त हुई। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। तिरंगा अहिंसा पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव व यूपी प्रभारी राजेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित अजय शर्मा, यूपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।





























