👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में शनिवार आज यानि 1 अक्टूबर से एक घंटा अधिक पढ़ाई होगी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों में पढ़ाई का समय सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक कर दिया है जो कि दोपहर 2:00 बजे तक था।
मदरसों में अब 5 की जगह 6 घंटे पढ़ाई होगी। सुबह की दुआएं प्रार्थना और अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक घंटा बढ़ाने का मकसद छात्र-छात्राओं को दीनियात की पढ़ाई के साथ ही आधुनिक शिक्षा के लिए भी पर्याप्त समय दिलाना है।
हापुड़: 5 अक्टूबर (दशहरा पर्व पर) सुबह 9:00 बजे Studio-1 Unisex Gym का होगा उद्घाटन






























