हापुड,सूवि(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेन्द्र सहायक आयुक्त(खाद्य)- II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नामदेव किराना स्टोर पिलखवा से कूटू के आटे का एक नमूना, रामनिवास एंड संस अचपल गढ़ी पिलखवा से साबूदाना मिक्चर का एक नमूना, राम कुमार किराना स्टोर पबला रोड पिलखवा से एक नमूना बेसन एवं एक नमूना कूटू का आटा, मून बेवरेज लिमिटेड धौलाना से दो नमूना कार्बोनेटेड वॉटर का संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संग्रहित किये गये। उपरोक्त सभी नमूनों को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
































