हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक राशन डीलर के विरुद्ध उपभोक्ता सामग्री ब्लैक में बेचने पर रिपोर्ट दर्ज की है यह रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार झा ने दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि हापुड़ की राशन डीलर विमलेश की दुकान का निरीक्षण किया और दुकान में उपलब्ध उपभोक्ता सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन में 78.2 कुंन्तल गेहूं, 133.48 कुंतल चावल, चना के 160 पैकेट कम तथा रिफाइंड तेल के 77 पैकेट कम पाए गए। जबकि नमक के 21 पैकेट अधिक पाए गए। आरोप है कि राशन डीलर ने कालाबाजारी करने के उद्देश्य से यह कार्य किया है। आरोपी पर धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261




























