हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में पली बढ़ी एवं शिक्षित प्रोफेसर आशु रानी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जो उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति भी है, ने डा. भीमराव अम्बेडकर, विश्वविद्यालय, आगरा का तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है। इससे हापुड़ जनपद व शिक्षा के क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शिक्षा के इतिहास में हापुड़ को ये सम्मान पहली बार मिला है कि जब कोई हापुड़ निवासी स्थायी कुलपति पूर्ण अवधि का किसी बड़े विश्वविद्यालय का बना हो।
डा. आशु रानी वर्मा हापुड़ में जन्मी औऱ इन्होंने एसएसवी पीजी कालेज हापुड़ से वर्ष 1987 में एमएससी कैमिस्ट्री से की थी और मुख्यतः डा. अशोक गुप्ता की शिष्या रहीं। वर्तमान में एसएसवी पीजी कालेज के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत कई शिक्षक इनके सहपाठी रहे है और रसायन विज्ञान विभाग में मौजूदा में कार्यरत डा.अनुज गर्ग ने इनके सानिध्य में ही पीएचडी की है। वर्तमान में प्रोफेसर आशु रानी कोटा (राजस्थान) विश्वविद्यालय में कैमिस्ट्री विभाग की हैड तथा रिसर्च डायरेक्टर के रुप में कार्यरत है। इनके पिता हापुड़ में टेलीफोन विभाग में अधिकारी थे।
हापुड़: 5 अक्टूबर (दशहरा पर्व पर) सुबह 9:00 बजे Studio-1 Unisex Gym का होगा उद्घाटन




























