VIDEO: मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की वाल्मीकि कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि यह घटना गुरुवार की देर रात की है जब घर में परिजन सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई जिसने धीरे-धीरे विकराल रुप लेना शुरु कर दिया। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच मौके पर खड़ा बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर पानी डालकर उसे बुझाया और बाइक को खींच लिया। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया।









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!