हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश को टीबी मुक्त बनाने की दशा में भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को 30 टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित किए गए। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां मरीजों को टीबी के बारे में जानकारी भी दी गई। बता दें कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हापुड़ में टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षय रोग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जिला पंचायत हापुड़ अध्यक्ष रेखा नागर द्वारा पांच, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा द्वारा पांच, जिला महामंत्री डा. विकास अग्रवाल द्वारा तीन, जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया द्वारा दो, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत द्वारा पांच, श्यामेंद्र त्यागी द्वारा दो, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता द्वारा पांच, अमित त्यागी द्वारा दो मरीजों को पुष्टाहार वितरित किया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम समनव्यक दीपक शर्मा, जिला पीपीएम सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।
पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज
🔊 Listen to this पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटाखा छोड़ने वाली…
Read more


























