👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का फैसला लिया है जिनमें 01662 – 01661 आनंद विहार सहरसा और 05315 – 05316 छपरा दिल्ली जंक्शन है। इन ट्रेनों में से आनंद विहार सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू हो चुका है जबकि छपरा दिल्ली जंक्शन पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन अक्टूबर से शुरू होगा। इन ट्रेनों के संचालन और ठहराव से यात्रियों को अपने घर आने जाने में काफी आसानी होगी। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अक्सर बढ़ जाती है जिसके चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























