हापुड,सूवि(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम द्वारा महेन्द्र सहायक आयुक्त(खाद्य)- II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए आमिर किराना स्टोर, स्याना रोड गढमुक्तेश्वर से समा के चावल का एक नमूना, कंसल किराना स्टोर स्याना रोड गढमुक्तेश्वर से साबूदाना का एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 02 नमूने संग्रहित किये गये। उपरोक्त सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव सौलाना में आयोजित विवाह समारोह ने अंततः अनोखी विदाई के साथ इतिहास रच…
Read more
























