हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बाजी मारी। इन छात्रों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। बाबूगढ़ छावनी निवासी राधिका पुत्री अमित कुमार ने निबंध तथा नारा लेखन में तीसरा स्थान हासिल किया जिसे बधाई देने वालों का तांता लगा है।


























