VIDEO: दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस व बाइक सवार  दो हथियार बंद बदमाश के बीच दिनदहाड़े चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ बुधवार की दोपहर देहरा बोम्बे पटरी पर हुई। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि घायल बदमाश किस प्रकार लंगड़ा कर चल रहा है और पुलिस उसे सहारा देकर ले जा रही है। धौलाना पुलिस और बदमाशों के बीच पिछले 12 घंटे में हुई यह दूसरी सशस्त्र मुठभेड़ है। जिसमें आज दूसरा बदमाश घायल हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि बुधवार की दोपहर छिजारसी पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा यह सूचना दी गई कि एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध बदमाश गालंद की ओर भागे है। धौलाना पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए पीछा किया और देहरा बोम्बे पटरी पर बदमाशों को घेर लिया और एक बदमाश घायल हो गया। सी.ओ. पिलखुवा के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान शाहरुख पुत्र गफ्फार  के रुप मे हुई है, जिस पर लूट, चोरी, गौकशी तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत अनेक मुकद्दमे चल रहे है । पुलिस फरार बदमाश की खोज रही है।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!