हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक कुकर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। डायल 112 पीआरवी में आराम फरमाने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया जबकि उसके साथ होमगार्ड की रिपोर्ट कमांडेंट को भेजी गई है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे जैसे ही वह किठोर मार्ग से गुजरे तो डायल 112 पीआरवी को एक पेड़ के नीचे खड़ा देखकर उन्हें शक हुआ और वह जांच के लिए पहुंच गए जहां देखा कि पीआरवी में सवार कांस्टेबल बबलू कुमार और होमगार्ड शमशाद खान आराम फरमा रहे थे। एसपी ने फटकार लगाते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में कॉन्स्टेबल बबलू कुमार को सस्पेंड कर दिया जबकि होमगार्ड की रिपोर्ट कमांडेंट को भेजी गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























