हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जाट एकता मंच हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को ततारपुर ओवर ब्रिज के पास आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस बुधवार को हापुड़ में मनाया गया। नागरिकों ने शहीद भगत सिंह चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
जाट एकता मंच की ओर से आयोजित समारोह में उपस्थित थाना हापुड़ देहात प्रभारी शैलेष कुमार, यशवीर सिंह, देवेंद्र जाखड़, धर्मपाल सिंह, विशाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश भक्ति और पराक्रम के प्रतीक थे। शहीद भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में वक्ताओं ने मांग की कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा हापुड़ में किसी चौराहे पर लगाई जाए ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

























