हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में नवरात्रों के अंतिम दिन 4 अक्तूबर को निकाली जाने वाली मां चंडी जी पालकी शोभा यात्रा इस बार अनूठी और भव्य होगी जिसकी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
ये होगी झांकियां- भारतीय और सनातन संस्कृति से परिपूर्ण पालकी शोभा यात्रा में चंडी महारानी का रथ फूलों सुस्सजित होगा। श्री बांके बिहारी जी के रथ को श्रद्धालु रस्सी से खींचेगे। शोभा यात्रा में श्री खाटू श्याम जी व निशान यात्रा, कलश यात्रा, शिव बारात व मां काली के दर्शनों का सौभाग्य भक्तों को मिलेगा।
जाने शोभा यात्रा का रुट- शोभा यात्रा 4 अक्तूबर, मंगलवार की सांय 5 बजे फ्री गंज रोड पर स्थित श्री देवी मंदिर से प्रारंभ होगी और रेलवे रोड, गढ़ रोड, पक्का बाग चौपला से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी।
महाभोग प्रसादी- मां चंडी जी का महाभोग प्रसाद सांय 7 बजे श्री चंडी मंदिर धर्मशाला हापुड़ में शुरु होगा जो चंडी महारानी की इच्छा तक चलेगा। बड़ी तादाद में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर मां चंडी में अपनी आस्था व्यक्त करते है।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध- अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























