हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक सब्जी विक्रेता तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि ठेला बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी श्री चंद्र पुत्र भगत मंडी से सब्जियां खरीदने के लिए गया था। जहां से सब्जी खरीदने के पश्चात वह ठेले कर सब्जी बेचने के लिए जा रहा था कि रास्ते में ही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























