हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बहादुरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दीपक भूकर ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद माल खाना, भोजनालय, बैरक कार्यालय के अभिलेखों आदि को चेक किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निरीक्षण के दौरान बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अचानक बहादुरगढ़ थाने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया
🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर…
Read more
























