हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्री चंडी महारानी की पालकी यात्रा शहर में मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पालकी का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा हापुड़ के श्रीनगर से बैंक कॉलोनी, प्रकाश नगर से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। श्रीनगर में पालकी यात्रा के पहुंचने पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत आदि ने मैया का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि नवरात्र में मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों में निकाली जा रही है जो कि मंगलवार को सुबह 5:00 बजे चंडी मंदिर से प्रारंभ हुई। मैय्या के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने मैय्या को कई प्रकार के भोग लगाएं और पुन: पधारने की कामना की। इस अवसर पर अखिल अग्रवाल, महेश ट्याला, विनीत कुमार, अनुज, मनु गर्ग, केशव आदि उपस्थित रहे।
बुधवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा चंडी मंदिर से सुबह पांच बजे प्रारंभ होकर स्टेट बैंक वाली गली से गांधी गंज, कृष्णा गली, जवाहर गंज, आर्य नगर, पेट्रोल पंप वाली गली से होते हुए चंडी मंदिर पर पहुंचकर विश्राम करेगी।
सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने उन्नत शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ईएनटी विभाग द्वारा गर्दन…
Read more
























